KVS Admission Online Form 2024: केंद्रीय विध्यालय संगठन नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। KVS Online Admission Form 2024 भरने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 01/04/2024 से 15/04/2024 सांय 5:00 बजे तक कर KVS Website – https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html के माध्यम से सकते है। अभिभावक सम्बंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश के दिशा – निर्देश पढ़ सकते है।
कक्षा दो एवं 2 से ऊपर की कक्षाओं में स्थान रिक्त होने पर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण दिनांक 01/04/2024 से 15/04/2024 तक ऑफलाइन मोड द्वारा किया जा सकेगा। यदि आप केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024 पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते है, तो नीचे कमैंट्स बॉक्स में लिखे। हम आपको जल्द से जल्द जबाब देंगे।