Free Ration Yojana 2023: केंद्र सरकार का तोहफा, अब मिलेगा दिसंबर 2023 तक फ्री राशन

Free Ration Yojana 2023: केंद्र सरकार द्वारा गरीबो को मुफ्त अनाज देने का फैसला लिया है , सरकार द्वारा बताया गया है कि अब गरीब परिवारों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन दिया जायेगा। Free Ration Yojana 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वर्ष 2023 में मुफ्त राशन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 80 करोड़ से भी अधिक परिवारों को मिलेगा। केंद्र सरकार के द्वारा हर वर्ष 80 करोड़ से अधिक परिवारों को फ्री राशन दिया जाता है, जिसमे गरीब परिवारों से एक रुपया भी नहीं लिया जाता। केंद्रीय मंत्री द्वारा बताया गया है कि इस योजना को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है।

Free Ration Yojana 2023
Free Ration Yojana 2023

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

इस योजना के तहत गरीब परिवार को 5 किलो राशन मुफ्त दिया जाता है जिसमे 4 किलोग्राम गेहू और 01 किलो चावल दिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान इस योजना को शुरू किया गया था। मोदी सरकार द्वारा गरीबो के हितो को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू किया गया था। सरकार द्वारा इस योजना को समय समय पर आगे बढ़ाया जाता है, इस बार भी सरकार ने इस योजना को दिसंबर 2023 तक आगे बढ़ाया है। सरकार द्वारा इस योजना को NFSA मे विलय कर दिया गया है।

Free Ration Yojana 2023

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने बताया कि इस योजना के कारण सरकार पर 02 लाख करोड़ रूपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहू 2 रूपये किलो, चावल 3 रूपये किलो और मोटा अनाज 01 रूपये किलो दिया जाता है, लेकिन अब दिसंबर 2023 तक इसे मुफ्त दिया जायेगा। यह केंद्र सरकार द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है।

अब मिलेगा दिसंबर 2023 तक फ्री राशन

यदि आप एक राशन कार्ड धारक है और अभी तक आप भी इसी योजना के तहत अनाज ले रहे थे और अब आपको अगले एक साल के लिए अनाज को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा फ्री अनाज वितरण योजना को 01 वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस योजना का लाभ भारत में रहने वाले एक बड़े गरीब तबके को होगा। सरकार द्वारा सामाजिक और आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए NFSA योजना को आगे बढ़ा दिया है।

Leave a Comment