MP Gwalior Rojgar Mela 2022: मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय ग्वालियर द्वारा ग्वालियर शहर में 11 नवंबर 2022 को जॉब फेयर ( ग्वालियर रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। ग्वालियर रोजगार मेले में चार कंपनी रिक्रूटमेंट करने आ रही है। इस रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार भाग ले सकते है।
ग्वालियर जॉब फेयर मे अकाउंटेंट, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और तकनीशियन आदि कई पदों पर भर्तियां होंगी। एमपी ग्वालियर जॉब फेयर का आयोजन 11 नवंबर 2022 को रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर गदाईपुरा मुरैना लिंक रोड स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11:00 बजे किया जायेगा। इस रोजगार मेले से सबंधित सभी जानकारी इसी पोस्ट में निचे शेयर की गई है।

MP Gwalior Rojgar Mela Short Notification
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
कंपनी का नाम | RFMI ग्रुप ग्वालियर, सेनेटस लेबोरेट्रीज प्रा. इंडिया लि. ग्वालियर, एयरटेल ग्वालियर, जेबी मंगाराम कंपनी ग्वालियर |
पद का नाम | अकाउंटेंट, फील्ड मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, डिजिटल मैनेजर और तकनीशियन |
योग्यता | 10वीं / 12वीं / स्नातक / आईटीआई / डिप्लोमा / डिग्री आदि |
वेतन | पद के अनुसार 5 हजार से लेकर 28 हजार तक का वेतन दिया जाएगा। |
आयु सीमा | पोस्ट पर आधारित (18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के आवेदक) |
आवेदन का माध्यम | Offline |
रोजगार मेले का आयोजन | 11 नवंबर 2022 |
कार्यक्रम स्थल का पता | रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर गदाईपुरा मुरैना लिंक रोड स्थित रोजगार कार्यालय |
How to Apply for MP Gwalior Rojgar Mela 2022?
रोजगार कार्यालय ग्वालियर द्वारा बताया गया है की सभी इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर विभिन्न कपंनियों को साक्षात्कार दे सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए, साथ ही अलग अलग कंपनी में आयु सीमा अलग अलग हो सकती है।
इस जॉब फेयर में 28 हजार तक सैलरी मिल सकती है। कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर भर्ती की जाएगी। सभी आवेदकों को कोविड-19 के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। बिना मास्क रोजगार मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यार्थियों को कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
आयोजन दिनांक | 11/11/2022 सुबह 11:00 बजे से |
कार्यक्रम स्थल का पता | रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर गदाईपुरा मुरैना लिंक रोड स्थित रोजगार कार्यालय |
अन्य सरकारी नौकरियां |
---|
MP Teacher Bharti New List |
DRDO Vacancy 2022 |
ITBP Govt Jobs 2022 |
RPSC FSO Recruitment 2022 |
KVS Recruitment 2022 |
व्हाट्सएप्प या टेलीग्राम पर सरकारी नौकरियों की जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है Click Here