नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो बायोग्राफी: नीरज चोपड़ा के बारे में भारत में कौन नहीं जानना चाहेगा नीरज चोपड़ा ने पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन कर दिया नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी है। जिन्होंने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 07 अगस्त को बेहतरीन जैवलिन थ्रो करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। नीरज चोपड़ा के इस प्रदर्शन के कारण भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने फाइनल में अपने पहले ही प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी फेंक कर एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया, इसे कोई भी पार नहीं कर सका।
नीरज चोपड़ा एक एथिलीट बनने से पहले भारतीय सेना में एक सूबेदार के रूप में राजपूताना राइफल यूनिट में कार्यरत थे। वे इसमें जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर थे, उस समय उनकी उम्र मात्र 19 साल थी।
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले पहले इंडियन जैवलिन थ्रोअर हैं। एक ही साल में एशियन गेम और कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे खिलाड़ी हैं। इसके पहले साल 1958 में मिल्खा सिंह द्वारा यह रिकॉर्ड बनाया गया था। आइये इनके जीवन के बारे में आपको विस्तार से जानते है –
Contents
नीरज चोपड़ा की सम्पूर्ण बायोग्राफी
नाम | नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) |
जन्म स्थान | पानीपत, हरियाणा (Panipa, Haryana) |
जन्म | 24 दिसंबर, 1997 |
उम्र | 23 साल |
पिता | सतीश कुमार |
माता | सरोज देवी |
नेटवर्थ | लगभग 30 करोड़ |
शिक्षा | ग्रेजुएशन |
कोच | Uwe Hohn |
संपूर्ण विश्व में रैंकिंग | 4 |
पेशा | जैवलिन थ्रो |
धर्म | हिन्दू |
जाति | राजपूत |
नीरज चोपड़ा का जन्म एवं परिवार
भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का जन्म सन 24 दिसंबर 1997 पानीपत शहर में हुआ, जो कि भारत के एक राज्य हरियाणा में है। नीरज चोपड़ा की दो बहने भी हैं। इनके पिता जी श्री सतीश कुमार पानीपत जिले के छोटे से गांव खंडरा के किसान हैं, जबकि इनकी माताजी श्रीमती सरोज देवी ग्रहणी है। नीरज चोपड़ा के कुल 5 भाई-बहन हैं, जिन सभी में से ये सबसे बड़े हैं।
नीरज चोपड़ा की शिक्षा
नीरज ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई हरियाणा राज्य से ही की है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन्होंने कॉलेज डिग्री प्राप्त की है। इनके ग्रेजुएशन विषय के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।
भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा उम्र एवं व्यक्तिगत जानकारी
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की वर्तमान में 23 साल उम्र है, इतनी कम उम्र में इन्होने अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करवा लिया है। नीरज का मानना है कि विषम परिस्तिथियों के कारण ही ज्यादा परिश्रम की आदत आती है। यह अभी अपना पूरा ध्यान सिर्फ अपनी मंजिल की ओर लगा रहे हैं। नीरज चोपड़ा के लव अफेयर के बारे में सभी जानकारी गुप्त है, इस बारे में हमें कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
नीरज चोपड़ा वेतन, नेटवर्थ
नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति 30 करोड़ के आसपास है। नीरज चोपड़ा की सैलरी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि इनकी विभिन्न पुरस्कारों से काफी अच्छी इनकम हो जाती है। वर्तमान के समय में नीरज चोपड़ा JSW खेलटीम में शामिल है। इन्हे स्पोर्ट्स ड्रिंक की फेमस कंपनी गोटोरेड के द्वारा ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सिलेक्ट किया गया है।
नीरज चोपड़ा करियर भाला फेंक एथलीट (Javelin Throw Athlete)
नीरज चोपड़ा ने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही भाला फेंकने का अभ्यास प्रारंभ कर दिया था। नीरज चोपड़ा ने साल 2014 में अपने लिए एक भाला खरीदा था, जो ₹7000 का था। नीरज चोपड़ा ने अपनी ट्रेनिंग को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए साल 2016 में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो इनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। चोपड़ा ने साल 2017 में एशियाई चैंपियनशिप में 50.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर मैच को जीता था। नीरज चोपड़ा ने इंटरनेशनल लेवल पर खेलने के लिए ₹1,00000 का भाला खरीदा था। नीरज ने 2017 में ही आईएएएफ डायमंड लीग इवेंट में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वह सातवें स्थान पर रहे थे।
नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड
साल | चैम्पियनशिप का नाम | भाला फेंक मीटर | उपलब्धि |
2012 | अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप | 68.46 मीटर | गोल्ड मेडल |
2013 | नेशनल यूथ चैंपियनशिप | – | दूसरा स्थान हासिल किया |
2015 | इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप | 81.04 मीटर | एज ग्रुप का रिकॉर्ड अपने नाम किया |
2016 | जूनियर विश्व चैंपियनशिप | 86.48 मीटर | गोल्ड मेडल |
2016 | दक्षिण एशियाई खेल | 82.23 मीटर | गोल्ड मेडल |
2018 | कॉमनवेल्थ खेल | 86.47 मीटर | गोल्ड मेडल |
2018 | जकार्ता एशियन गेम | 88.06 मीटर | गोल्ड मेडल |
नीरज चोपड़ा पुरस्कार राशि
1. भारत सरकार नीरज को 75 लाख रूपये इनाम स्वरुप देगी। |
2. हरियाणा की सरकार ने 6 करोड़ रूपये नकद ईनाम साथ ही A ग्रेड सरकारी नौकरी एवं आधी कीमत पर जमीन देने का फैसला किया है। |
3. पंजाब सरकार ने 2 करोड़ रूपये नगद राशि देने का ऐलान किया है। |
4. गोरखपुर नगर निगम की ओर से 1 लाख रूपये का ईनाम दिया जायेगा। |
5. BCCI ने भी यह घोषणा की है कि वे नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रूपये का नगद ईनाम वितरित करेंगे। |
6. आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइज़ी के मालिक ने भी नीरज को 1 करोड़ रूपये का ईनाम देने का फैसला किया है। |
7. इंडिगो कंपनी ने नीरज को 1 साल के लिए अनलिमिटेड फ्री ट्रेवल देने की भी घोषणा की है। |
इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते है : सरकारी नौकरियों
व्हाट्सएप्प या टेलीग्राम पर सरकारी नौकरियों की जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है Click Here