Exam Postponed Notice 2021 : भारत में कोरोना संक्रमण में वृद्धि के मामलों को देखते हुए और विभिन्न राज्यों द्वारा लगाये जा रहे कर्फ्यू और प्रतिबंधों के चलते विभिन्न परीक्षाएं स्थगित की जा रही है। हम यहाँ Exam Postponed List 2021 दे रहे है जिससे आप आसानी से चेक कर पाए की कौन सी परीक्षाएं रद्द हुईं है या उन परीक्षाओं की तारीख आगे बड़ी है।
Exam Cancelled News अभी देश के अलग अलग राज्यों में बहुत सारी परीक्षाएं आयोजित होना है जैसे School Exam, 10th Class Board Exam, 12th Class Board Exam, CBSE Board Exams 2021, Sarkari Naukri Exam और भी अनेक सरकारी एग्जाम है जो होना है। हम यहाँ उन सभी एग्जाम की लिस्ट यहाँ पर अपडेट करते रहेंगे। अगर आपको ये जानकारी काम की लगे और आपको पसंद आये तो इस पेज को अपने दोस्तों में अवश्य शेयर करे ताकि उनको भी जो परीक्षाएं टल रही है उनकी जानकारी मिलती रहे।
यदि आप इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते है, तो नीचे कमैंट्स बॉक्स में लिखे। हम आपको जल्द से जल्द जबाब देंगे।
List of Postponed Exam
Table of Contents
CBSE 10वीं की परीक्षाएं रद्द , सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम टाले
CBSE 10th 12th Board Exam 2021: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने CBSE स्टूडेंट्स के लिए बड़ा और जरूरी फैसला किया। 4 मई से शुरू होने वाली सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दीं और 12वीं की परीक्षाएं जून तक अभी टाल दी हैं। इस पर सरकार 1 जून को फैसला करेगी।
12वीं के छात्रों के लिए | 4 मई से 14 जून तक चलने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं अभी टाली गई हैं। ये परीक्षाएं इसके बाद होंगी। बोर्ड 1 जून को हालात की समीक्षा करेगा। तब फैसला किया जाएगा। अगर परीक्षाएं होती हैं तो कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को इसके बारे में बताया जाएगा। |
10वीं के छात्रों के लिए | 10वीं की भी परीक्षाएं 4 मई से 14 जून तक होनी थीं। ये रद्द यानी कैंसिल कर दी गई हैं। यानी इस साल इनकी परीक्षाएं नहीं होंगी। सभी स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट किए जाएंगे, लेकिन रिजल्ट के साथ। अगर कोई छात्र बोर्ड की ओर से दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं होगा तो वो परीक्षा में शामिल हो सकता है। लेकिन ये परीक्षा तब होगी जब इसके लिए देश में हालात समान्य होंगे। |
Old Exam Date | 10th Class | 12th Class New Exam Date | Read More.. |
---|---|---|---|
4 मई से 14 जून 2021 | 10th Exam कैंसिल कर दी गई हैं | 12th का 1 जून को फैसला | Click Here |
Air Force Group X, Y Exam 2021 Postponed
भारतीय वायु सेना में ग्रुप-X और ग्रुप -Y के पदों पर Sarkari Naukri के आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। सीएएसबी द्वारा ग्रुप X और ग्रुप Y भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 18 से 22 अप्रैल 2021 तक आयोजित होनी थी। परीक्षा को लेकर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Old Exam Date | New Exam Date | Read More.. |
---|---|---|
18 से 22 अप्रैल 2021 | जल्द जारी | Click Here |
एमपी बोर्ड परीक्षा हुईं स्थगित
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा दसवी और बारहवी कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। अब एमपी बोर्ड एग्जाम 2021 जो 30 अप्रैल 2021 से होनी थी उन्हें आगे बड़ा दिया गया है। कोरोनावायरस के प्रभाव बढ़ने के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने एमपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल में बदलाव किया गया था। 10वी कक्षा के पेपर 30 अप्रैल 2021 से और बारहवी के 01 मई 2021 से शुरू होने थे।
Old Exam Date | New Exam Date | Read More.. |
---|---|---|
30 अप्रैल 2021 / 01 मई 2021 | जून 2021 | Click Here |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि में बदलाव
पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (पी.सी.आर.टी.) वर्ष 2020 का आयोजन दिनांक 06 अप्रेल 2021 से प्रारम्भ किया जाना था। वर्तमान में कोविड-19 महामारी प्रदेश में पुनः तेजी से फैलने के कारण एवं शासन द्वारा प्रदेश के कई प्रमुख स्थानों में रात्रि कर्फ्यू लगाने व महामारी से रोकथाम हेतु जनमानस में सावधानियों हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं एवं कई जिलों में आवागमन पश्चात् गृह नगर आने पर होम क्वारंटाईन के आदेश भी जारी किए गए हैं। उपरोक्त वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त परीक्षा की परीक्षा तिथि में वृद्धि की जाती है। उक्त परीक्षा की सम्भावित नवीन तिथि शीघ्र घोषित की जावेगी।
Old Exam Date | New Exam Date | Read More.. |
---|---|---|
06 अप्रेल 2021 | जल्द जारी | Click Here |
सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि जिस भी नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म भरे उसका Official Notification भली भांति पढ़ लेवे उसके बाद ही संबंधित Department को फॉर्म अप्लाई करें।