IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक

2023 के IBPS RRB Clerk Main Exam के एडमिट कार्ड का इंतजार अब खत्म हो गया है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से आरआरबी क्लर्क मैन एग्जाम 2023 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। आप यहाँ दिए गए डायरेक्ट से भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Main Exam 2023

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 16 सितंबर को होगी। इस परीक्षा में 200 सवाल होंगे जो रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, हिंदी, और न्यूमेरिकल एबिलिटी / क्वांटिटेटिव एटीट्यूड से संबंधित होंगे, और इनके लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

How to Download IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023

IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां, ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ पेज पर जाएं। आपको आवश्यक विवरण जैसे कि रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्म तिथि, और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद, आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप प्रिंट करके परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं। यह सुनिश्चित करें कि आपके पास परीक्षा के समय तक एडमिट कार्ड मौजूद हो। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को कॉपी कर ब्राउज़र में ओपन करे https://ibpsonline.ibps.in/rrbxiioamy23/oecla_sep23/login.php?appid=81d8f22915eefdbc5d71bdc4df1aca8f

IBPS RRB Clerk Recruitment 2023 के भर्ती आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5564 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। आप और अधिक जानकारी के लिए ibps की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है।

Leave a Comment