JEE Main Application Form 2022 | जेईई मेन आवेदन पत्र 2022 आवेदन jeemain.nta.nic.in पर करें

जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन 2022 – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2022 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार 1 से 31 मार्च 2022 तक जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भर सकते हैं। इस साल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए होने वाली जेईई मेन 2022 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। यह पहल उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने स्कोर में सुधार करने के लिए दो अवसर देगी, यदि वे एक प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम नहीं हैं तो दूसरे प्रयास में बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को जेईई मेंस 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है। जेईई मेंस का पहला सत्र 16 से 21 अप्रैल तक और दूसरा सत्र 24 से 29 मई तक होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च से शुरू हो गई है जो 31 मार्च तक चलेगी।

JEE Main Application Form 2022

आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस की तारीख घोषित करने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेई मेन की तारीखें भी घोषित कर दी है। साल 2022 में जेईई मेन के 2 सेशन ही होंगे। पहला सेशन अप्रैल और दूसरा सेशन मई में आयोजित किया जाएगा। अप्रैल में परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20 व 21 तारीख को होगी। मई में मेन 24, 25, 26, 27, 28 व 29 मई को आयोजित की जाएगी। साल 2021 में जेईई मेन के 4 सेशन हुए थे। अब इस साल छात्रों को दोनों सेशन में करीब-करीब एक माह का समय मिलेगा। शेड्यूल घोषित करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 हाइलाइट्स

ब्यौराजेईई मेन 2022 आवेदन पत्र विवरण
जेईई फुल फॉर्मसंयुक्त प्रवेश परीक्षा (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम)
फॉर्म भरने का मोडऑनलाइन
परीक्षा आयोजक निकायएनटीए
जेईई मेन 2022 आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.nic.in
जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथियांसत्र 1 (अप्रैल) – 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2022सत्र 2 (मई) – 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2022
जेईई 2022 आवेदन शुल्कअनारक्षित/ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 650 रुपयेअनारक्षित/ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 325 रुपयेएससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये

जेईई मेन पंजीकरण तिथि 2022

जेईई मेन 2022 पंजीकरण की शुरुआतअप्रैल सत्र – 1 मार्च 2022
जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र की अंतिम तिथिअप्रैल सत्र – 31 मार्च 2022
जेईई मेन 2022 तारीखसत्र 1 (अप्रैल) – 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2022
सत्र 2 (मई) – 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2022

जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स

जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची नीचे प्रदान की जा रही है। जेईई मेन 2022 फॉर्म फिल करते समय इन्हें सही से भरें।

  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटो
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग से संबंधित हैं)
  • फीस भरने के लिए डेबिट/इंटरनेट बैंकिंग विवरण
  • पहचान प्रमाण के लिए डॉक्युमेंट्स जैसे कि पासपोर्ट / आधार कार्ड / वोटर आईडी / राशन कार्ड आदि।

जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन कैसे भरें?

छात्रों को सलाह दी जाती है की आवेदन फॉर्म भरने से पहले JEE Main 2022 ऑफिसियल नोटिफिकेशन का अवलोकन करे। आधिकारिक नोटिफिकेशन में जेईई मेन 2022 पंजीकरण आवेदन पत्र भरने के लिए स्टेप-बाई-स्टेप मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। फॉर्म भरते समय किसी भी गलती से बचने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले अपने माता-पिता या अभिभावक की मदद भी ले लें।

  • एनटीए जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पते का उपयोग करके जेईई पंजीकरण 2022 को पूरा करें
  • व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ विस्तृत जेईई मेन आवेदन पत्र 2022 भरें
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेजेज को अपलोड करें
  • जेईई आवेदन 2022 शुल्क का भुगतान
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें

जेईई मेन 2022 पंजीकरण शुल्क (भारतीय परीक्षा केंद्रों के लिए)

कोर्सजेईई मेन 2022 आवेदन शुल्क सामान्य /OBC/EWS के लिए जेईई मेन 2022 आवेदन शुल्क SC/ST/PWD/अन्य के लिए (विदेश परीक्षा केंद्रों के लिए) सामान्य /OBC/EWS के लिए (विदेश परीक्षा केंद्रों के लिए) SC/ST/PWD/अन्य के लिए
BE./BTech, BArch, B.Planningछात्रों के लिए – 650
छात्राओं के लिए – 325
सभी के लिए – 325 रुपए छात्रों के लिए- 3000 छात्राओं के लिए- 1500 सभी के लिए – 1500 रुपए
BE./BTech & BArchorBE./BTech & BPlanningorBE./BTech, BArch & BPlanningorBArch & BPlanningछात्रों के लिए- 1300
छात्राओं के लिए- 650
सभी के लिए – 650 रुपए छात्रों के लिए- 6000
छात्राओं के लिए- 3000

छात्रों के लिए जेईई मेन 2022 हेल्पलाइन

जिन छात्रों को JEE Main 2022 की आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, वे नीचे दिए गए पते पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से संपर्क कर सकते हैं:

National Testing Agency , lock C-20 1A/8 ,Sector- 62, IITK Outreach Centre, Gautam Buddh Nagar, Noida-201309, Uttar Pradesh (India), Contact No : 0120 -6895200

जेईई मेन 2022 आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment