Ladli Behna Yojana Third Round Registration: मध्य प्रदेश लाड़ली बहना के अंतर्गत अब तीसरे चरण में अविवाहित बहने भी अपने आवेदन फॉर्म भर पाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 2 चरण के आवेदन फॉर्म भरा चुके है। दूसरे चरण में सिर्फ उन्ही बहनो के आवेदन फॉर्म स्वीकार किये गये है जिनकी उम्र 21 से 23 वर्ष थी या जिनके घर ट्रेक्टर था। लेकिन अभी भी कई लाड़ली बहने ऐसी है, जो किसी कारणवश पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाई।
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में अब तक 1 करोड़ 30 लाख बहनो को जोड़ा गया है। सितम्बर माह में इन सभी बहनो को 1000 रूपये बैंक में ट्रांसफर किये गए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने घोषणा कि है कि अक्टूबर माह की 10 तारीख को सभी बहनो के बैंक अकाउंट में राशि बढाकर 1250 रूपये ट्रांसफर की जाएगी।
अब जो बहने बाकि रह गई है उनके Ladli Behna 3rd Round आवेदन फॉर्म इसी महीने भराये जा सकते है इसके अलावा जो अविवाहित बहने है वे भी अब इस योजना का लाभ ले पाएंगी। मुख्यमंत्री जी ने 22 सितम्बर को जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की है कि जो 21 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बहने के भी अब लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत फॉर्म भरे जायेंगे। इस पोस्ट में Ladli Behna Yojana 3rd Round के बारे में जानकारी दी गई उपलब्ध है।
Contents
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन 2023
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कहा गया है कि जल्द ही शेष रह गई बहनो के भी लाड़ली बहना योजना (Chief Minister Ladli Behna Yojana) आवेदन फॉर्म भरवाए जायेंगे। लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश की सभी योग्य बहनो को मिलेगा। चूँकि 10 सितम्बर को लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त आ चुकी है, इसलिये अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 सितम्बर के बाद लाड़ली बहना योजना तीसरे चरण के आवेदन फॉर्म भरे जायेंगे।
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना की पात्रता और आवेदन करने के लिए लगने वाले दस्तावेजों की जानकारी आगे दी गई है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो पात्रता और दस्तावेजों की सूची अवश्य देखे।
MP Ladli Behna Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | एमपी लाड़ली बहना योजना |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
उद्देश्य | गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को सशक्त बनाना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की विवाहित महिलाएं (अविवाहितों को भी जोड़ा जायेगा) |
तीसरे चरण के फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | अभी घोषित नहीं की गई। |
राशि | 1250 रूपये प्रतिमाह |
आवेदन का प्रकार | सरकार द्वारा लिस्ट बनाई जाएगी |
आवेदन फीस | निशुल्क |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट |
---|
MPPGCL Apprentice Recruitment 2023 |
MPPSC State Service Vacancy 2023 |
MP Jila Office Recruitment 2023 |
UP Forest Guard Recruitment 2023 |
SSB Assistant Commandant Recruitment 2023 |
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पात्रता
- गरीब और माध्यम परिवार की महिलाएं जिनके परिवार की कुल आय 2.50 लाख रूपये से कम है, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
- ऐसी किसान महिलाएं जिनके घर 5 एकड़ से कम जमीन है वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है (भले ही घर ट्रेक्टर हो तब भी आवेदन कर सकती है)
- आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी।
- महिला या महिला के परिवार में कोई भी इनकम टैक्स नहीं भर रहा हो।
- महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- यह योजना विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, और परित्यक्ता महिलाओ के लिए है।
- ऐसी अविवाहित बहने, जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक है वे इस योजना में शामिल की जाएँगी।
एमपी सीएम लाड़ली बहना योजना दस्तावेज
MP CM Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन करते समय योग्य बहनो के पास निचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए। यदि दस्तावेज में कोई भी कमी हुई तो आवेदन फॉर्म निरस्त हो जायेंगे।
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
लाड़ली बहना योजना ऑफिसियल वेबसाइट
Ladli Behna Yojana Registration 2023 FAQs
प्रश्न: लाडली बहना योजना का तीसरा चरण कब से चालू होगा?
उत्तर: मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 25 सितम्बर के बाद तीसरे चरण के आवेदन फॉर्म शुरू हो सकते है।
व्हाट्सएप्प या टेलीग्राम पर सरकारी नौकरियों की जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है Click Here
Kab se bharayenge 3rd round ke form hume bharna hai
Avivahit ke form kab se bahrayrnge