MP Board Supplementary Form 2023 | एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म, फीस, समय सारणी

MP Board Supplementary Form 2023: Madhya Pradesh Board of Secondary Education [MPBSE] द्वारा Class 10th & 12th के विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) समय सारणी, परीक्षा फीस और आवेदन फॉर्म 2023 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। विद्यार्थी MPBSE Supplementary Form 2023 के लिए 31 मई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री फॉर्म 2023 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है।

MP Board Supplementary Form 2023 के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा में अधिकतम 2 विषय में और बारहवीं कक्षा में अधिकतम एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है।

MP Board Supplementary Form 2023
MP Board Supplementary Form 2023

MP Board Supplementary Form 2023

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक 3019 दिनांक 25 मई 2023 को जारी किया गया है। इस पत्र को वर्ष 2023 की हायर सेकेंडरी/ हाई स्कूल पूरक परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (द्वितीय अवसर) परीक्षा के आयोजन के सम्बन्ध में जारी किया गया है। MP Board Supplementary Exam Admit Card 30 जून 2023 से आवेदक ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।

MPBSE Supplementary Form 2023 Important Date

Madhya Pradesh Board of Secondary Education [MPBSE] द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा की पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 मई 2023 से भराना शुरू होंगे। आवेदक परीक्षा तिथि के एक दिन पहले तक MP Board Supplementary Exam Form 2023 भर सकते है।

लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट
MP Air Force School Recruitment 2023
MP Ruk Jana Nahi Yojana Form 2023
MP College Admission 2023-24
Post Office Recruitment 2023
AIIMS NORCET Admit Card 2023

Madhya Pradesh Supplementary Exam Date 2023 Time Table

MP Board द्वारा मध्य प्रदेश पूरक परीक्षा तिथि 2023 का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। हायर सेकेंडरी के सभी विषय की पूरक परीक्षा सोमवार दिनांक 17 जुलाई 2023 तथा हाई स्कूल पूरक परीक्षा दिनांक 18 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 को प्रातः 9 बजे से 12 बजे के मध्य निर्धारित परीक्षा केंद्र पर संपन्न होगी। प्रैक्टिकल विषय में पूरक छात्रों की परीक्षा उसी दिन सुबह सैद्धांतिक प्रश्न पत्र संपन्न होने के बाद दोपहर में आयोजित की जाएगी।

MP Board 12th Supplementary Exam 2023

परीक्षा का दिनदिनांकविषय
सोमवार17 जुलाई 202312th के सभी विषय

MP Board 10th Supplementary Exam 2023

परीक्षा का दिनदिनांकविषय
मंगलवार18 जुलाई 2023हिंदी
बुधवार19 जुलाई 2023गणित
गुरुवार20 जुलाई 2023उर्दू
शुक्रवार21 जुलाई 2023सामाजिक विज्ञान
शनिवार22 जुलाई 2023विज्ञान
सोमवार24 जुलाई 2023अंग्रेजी
मंगलवार25 जुलाई 2023संस्कृत
बुधवार26 जुलाई 20231. मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी
2. केवल मूक बधिर छात्रों के लिए- पेंटिंग
3. केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए- संगीत
गुरुवार27 जुलाई 2023NSQF (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय

MP Board 12th Vocational Course Supplementary Exam 2023

परीक्षा का दिनदिनांकविषय
मंगलवार18 जुलाई 2023हिंदी
बुधवार19 जुलाई 2023अंग्रेजी
गुरुवार20 जुलाई 2023वोकेशनल कोर्स
प्रथम प्रश्न पत्र
शुक्रवार21 जुलाई 2023द्वितीय प्रश्न पत्र
शनिवार22 जुलाई 2023तृतीय प्रश्न पत्र
सोमवार24 जुलाई 2023फाउंडेशन कोर्स

MP Supplementary Exam Fees 2023

विवरणशुल्क
प्रति विषय परीक्षा शुल्क (हायर सेकेंडरी/ हाई स्कूल) नियमित/ स्वाध्यायी350/-
परीक्षा शुल्क हायर सेकेंडरी व्यावसायिक350/- दो विषय तक
500/- चार विषय तक
600/- चार से अधिक विषय तक
पोर्टल शुल्क (परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त)25/-

How to Apply for MP Board Supplementary Exam Form 2023?

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री फॉर्म 2023 भरने के लिए आवेदक को MPBSE MPONLINE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा या निचे दिए गए विकल्प “Apply Online” के सामने नियत तिथि को क्लिक करे। आपके सामने MP Supplementary Form 2023 ओपन हो जायेगा। इस पेज पर आवेदक को रोल नंबर एंटर करना है और अपनी कक्षा का चयन करना है। इसके बाद विद्यार्थी की सम्पूर्ण जानकारी ओपन हो जाएगी और अनुत्तीर्ण पेपर के लिए ऊपर बताई गई आवेदन फीस भुगतान का विकल्प दिखाई देगा। आवेदन फीस भुगतान के बाद आवेदक रसीद का प्रिंट आउट निकाल सकते है। इस तरह आवेदक सफलतापूर्वक MP Board Supplementary Form 2023 भर सकते है।

MPBSE Supplementary Apply Online 2023

Apply OnlineClick Here
Download Time TableClick Here
Official WebsiteClick Here

MP Board Supplementary Form 2023 FAQs

प्रश्न: MP Supplementary Class 10, 12 forms Last Date 2023?

उत्तर: आवेदक परीक्षा तिथि के एक दिन पहले तक MP Board Supplementary Form 2023 भर सकते है।

प्रश्न: जो आवेदक बेस्ट फाइव योजना के तहत उत्तीर्ण हुए है, उन्हें भी एक विषय के लिए सप्लीमेंट्री फॉर्म भरना होगा?

उत्तर: विद्यार्थी इसके लिए बाध्य नहीं है लेकिन यदि वो चाहे तो फॉर्म भर सकते है। ऐसे छात्र 31 मई से 15 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भर सकते है।

प्रश्न: MP Board Supplementary के Admit Card कब जारी होंगे?

उत्तर: आवेदक 30 जून 2023 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

2 thoughts on “MP Board Supplementary Form 2023 | एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म, फीस, समय सारणी”

Leave a Comment