मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की बालिकाओं के लिए नई योजना की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा 01 मार्च 2023 को वित्त बजट 2023-2024 पेश करते हुए “मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना” की है। इस योजना के द्वारा बारहवीं कक्षा में पढ़ रही होनहार बालिकाओं को सरकार द्वारा ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के द्वारा प्रदेश के लगभग 5000 विद्यालयों में कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को स्कूटी दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट में इस योजना को लेकर घोषणा की गई है। यदि आप भी इस वर्ष 12th कक्षा में अध्ययन कर रही है या आपके परिवार की कोई बालिका 12th क्लास में है या जाने वाली है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। ताकि बालिका इस योजना का लाभ ले सके।
Table of Contents
CM Balika Scooty Yojana Short Notification
योजना का नाम | मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
योजना शुरू करने का वर्ष | 2023 |
पात्र | बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए |
आयुसीमा | निर्धारित नहीं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | मेरिट |
मध्यप्रदेश की होनहार बेटियों के लिए #MPBudget2023 में बड़ी सौगात।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 1, 2023
प्रदेश में शुरू होगी मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना। प्रदेश के लगभग 5 हजार विद्यालयों में कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मिलेगी स्कूटी।
#MPBudget2023 @FinMinIndia @mpfinancedep pic.twitter.com/s5WlnxRare
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना (Mukhymantri Balika Scooty Yojana)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जाता है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा बारहवीं कक्षा में पढ़ रही बालिकाओं के लिए Mukhyamantri Balika Scooty Yojana की घोषणा की गई है। इस योजना के द्वारा हर वर्ष होनहार बालिकाओं का चयन किया जायेगा। इस योजना का लाभ हर वर्ग की बालिका ले सकती है। मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को पढाई के लिए प्रोत्साहित करना है साथ ही सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यातायात सबंधी असुविधा के कारण किसी बालिका की पढाई ना छूटे। इस योजना के कारण गरीब परिवार भी अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर पाएंगे। CM Balika Scooty Yojana का लाभ 5000 से अधिक विद्यालय में पढ़ रही 12th की बालिकाओं को मिलेगा।
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के विद्यालय से बालिकाओं का चयन करेगी।
CM Balika Scooty Yojana पात्रता
इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की ऐसी बालिकाओं को मिलेगा, जो बारहवीं कक्षा में अध्ययन कर रही है। हर वर्ष बारहवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद इस योजना के तहत होनहार बालिकाओं को स्कूटी का वितरण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना आवेदन प्रक्रिया
अभी इस योजना के आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नहीं बताया गया है। इस योजना के लिए बालिकाओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। चयनित बालिकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा स्कूटी प्रदान की जाएगी। चुकी अभी हाल ही में इस योजना की घोषणा की गई है इसलिए इस बारे में अधिक जानकारी जल्द ही इस पोस्ट में अपडेट की जाएगी।
![MP CM Balika Scooty Yojana](https://emitra.net/wp-content/uploads/2023/03/MP-CM-Balika-Scooty-Yojana-min-1024x682.jpg)
MP mukhymantri Balika Scooty Yojana FAQs
प्रश्न: CM Balika Scooty Yojana किस राज्य की योजना है?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न: MP mukhymantri Balika Scooty Yojana के लिए कैसे आवेदन करे?
उत्तर: आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अभी सरकार के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
प्रश्न: सीएम बालिका स्कूटी योजना किस वर्ष से लागु होगी?
उत्तर: 2023
प्रश्न: CM Balika Scooty Yojana की Official Website कौन सी है?
उत्तर: अभी इस बारे में जानकारी अपडेट नहीं की गई है।
आप इन नौकरियों के लिए भी अप्लाई कर सकते है :
- MP Nagar Palika Nigam Recruitment 2024: मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम इंदौर में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती
- IBPS Clerk Recruitment 2024: नेशनल बैंकों में 6128 पदों पर क्लर्क की भर्ती, तुरंत आवेदन करे
- Post Office Bharti 2024: भारतीय डाक विभाग में निकली 44 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती , योग्यता 10th पास
- MP Ruk Jana Nahi Result 2024: एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा रिजल्ट, कैसे होगा डाउनलोड
- RBI Officers Grade B Recruitment 2024: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिसर्स ग्रेड बी के पदों पर निकली भर्ती