MP Free Laptop Yojana 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा में मेरिट लिस्ट के छात्रों को लैपटॉप के लिए ₹25000 नकद हस्तांतरित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऐसे 45000 छात्रों के लिए तैयारी की है, जिन्हें लैपटॉप दिए जाएंगे। गौरतलब है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया गया था। बारहवीं कक्षा में 697880 छात्र उपस्थित हुए थे। इसमें 629381 नियमित और 68699 निजी छात्र थे। नियमित छात्रों का परिणाम 72.72 प्रतिशत रहा। इसमें 69.94 फीसदी लड़के और 75.64 फीसदी लड़कियां पास हुईं। बारहवीं कक्षा में लगभग 45 हजार छात्रों ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये देने की तैयारी शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कब शुरू की गई थी?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वर्ष 2009 से परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। शुरुआत में यह योजना केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए थी। 2009-10 में मेधावी छात्रों की संख्या 473 थी। इसके बाद निजी स्कूलों के छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया गया।
व्हाट्सएप्प पर सरकारी नौकरियों की जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है Click Here
मध्य प्रदेश में कक्षा 12 में कितने प्रतिशत पर लैपटॉप मिलता है
पहले सभी के लिए 85% अंक अनिवार्य किए गए थे लेकिन बाद में इसे सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 85 प्रतिशत और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए 75 प्रतिशत कर दिया गया था। इसके साथ ही 2017-18 में यह संख्या लगभग 47 गुना बढ़कर 22,035 हो गई। 2018 में, सामान्य और ओबीसी छात्रों ने भी 75 प्रतिशत पर लैपटॉप के लिए पैसे की मांग करना शुरू कर दिया। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को 75 प्रतिशत पर लैपटॉप के लिए पैसे देने की घोषणा की।
पिछले साल 2021 में मेरिट नहीं आने के कारण किसी भी छात्र को लैपटॉप के लिए राशि नहीं दी गई थी। विभाग इस साल 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक लाने वालों को ही लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये देने की तैयारी कर रहा है।
फ्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required to apply for MP Free Laptop Yojana 2022)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं की कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट डिटेल
- साइज की फोटो
MP Free Laptop Yojana 2022 – Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना |
शुरू की गई | मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने |
राज्य | मध्य प्रदेश |
योजना का लाभ | फ्री लैपटॉप शिक्षा हेतु प्रदान करना |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के छात्र |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
I have 75% in 12th
Hi
Laptop