एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2023 | MP Free Laptop Yojana 2023, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता चेक करे

MP Free Laptop Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इस क्रम में मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने Free Laptop Yojana की शुरुआत भी है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लेपटॉप खरीदने के लिए 25000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष पात्र छात्रों को MP Laptop Yojana 2023 के तहत 25000 रूपये की राशि दी जाती है ताकि वे अपनी आगे की पढाई और बेहतर रूप से टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ कर सके। सरकार का उद्देश्य है इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के इस युग में कोई भी होनहार बच्चा पैसे की कमी से पीछे नहीं छूटना चाहिए।

MP Free Laptop Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाते है। योग्य विद्यार्थी मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा पोर्टल https://shikshaportal.mp.gov.in/ के माध्यम से अपनी योग्यता चेक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस पोस्ट में Laptop Yojana MP 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है साथ ही इस योजना से जुडी लेटेस्ट जानकारी भी आगे दी गई है।

MP Free Laptop Yojana

MP Free Laptop Yojana 2023 Overview

योजना का नामएमपी फ्री लैपटॉप योजना 2023
राज्य का नाममध्य प्रदेश
मुख्यमंत्रीश्री शिवराज सिंह जी चौहान
योजना वर्ष2023
योग्यताबारहवीं उत्तीर्ण
योजना का उद्देश्यशिक्षा के लिए प्रोत्साहन
योजना राशि25000/-
राशि वितरण तिथि20 जुलाई 2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://shikshaportal.mp.gov.in/Laptop/Default.aspx

एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2023 जानकारी (MP Free Laptop Yojana 2023)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले रेगुलर और स्वाध्यायी (Regular & Private) विद्यार्थियों को हर वर्ष 25000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। फ्री लैपटॉप योजना 2023 का लाभ बारहवीं कक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दिया जाता है। Madhya Pradesh Laptop Yojana 2023 का लाभ लेकर छात्र और बेहतर तरीके से पढ़ पाएंगे, वे टेक्नोलॉजी से जुड़कर रोजगार भी प्राप्त कर पाएंगे। एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2023 का लाभ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रदेश के सभी योग्य लड़के और लड़कियों को दिया जायेगा।

MP Free Laptop Yojana 2023 Latest Updates

शैक्षणिक वर्ग 2022-2023 में, जो छात्र बारहवीं कक्षा में 75% अंको के साथ उत्तीर्ण हुए है, उन्हें 20 जुलाई 2023 को 25000 रूपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान ने 10 जुलाई 2023 को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि- बारहवीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले सभी बच्चो को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रूपये दूंगा साथ ही अपनी स्कूल में फर्स्ट डिवीज़न से उत्तीर्ण बारहवीं के छात्र-छात्राओं को स्कूटी भी दी जाएगी। आगे मुख्यमंत्री ने कहा जो छटवी और नवमी के बच्चे पढ़ने के लिए दूसरे गांव जाते है उन्हें साइकिल खरीदने के लिए 4500 रूपये प्रदान किये जायेंगे।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2023 उद्देश्य

MP Free Laptop Yojana 2023 का उद्देश्य मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट बच्चो को टेक्नोलॉजी की मदद से बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त करवाना है। प्रथम अंको से पास होने वाले छात्र की परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लैपटॉप जैसे महंगे उपकरण खरीद पाने में असमर्थ होते है, जो उनकी शिक्षा को और बेहतर कर सकते है। ऐसे प्रथम अंको से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थिओं के लिए MP Free Laptop Yojana 2023 की शुरुआत की गई है।

एमपी लैपटॉप योजना 2023 योग्यता (Eligibility)

  • मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2023 का लाभ लेने के लिए छात्र या आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • छात्र मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल यानि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023 के अंतर्गत बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट
MP High Court Recruitment 2023
MP Rojgar Sahayak Recruitment 2023
MP Guest Teacher Recruitment 2023
MP Anganwadi Bharti 2023
MP Group 4 Admit Card 2023

एमपी लैपटॉप योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट

MP Free Laptop Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आवेदक को मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/ पर जाना है।
  • यहाँ आपको लैपटॉप वितरण का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, उसमे “पात्रता जाने” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने लिखा होगा “Check Your Eligibility”, उस पर क्लिक करे और बारहवीं कक्षा का रोल नंबर और शैक्षणिक सत्र चुने।
  • इसके बाद दिखाई दे रहे विकल्प Get Details of Meritorious Student पर क्लिक करे।
  • यदि आप इस योजना के लिए पात्र होते है, तो आपके सामने आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प ओपन हो जायेगा।
  • इस फॉर्म को भरकर आप MP Free Laptop Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते है।

MP Laptop Yojana Help Line

  • Directorate of Public Instructions, Gautam Nagar, Bhopal
  • Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115
  • Email/ ईमेल: [email protected]

Free Laptop Yojana 2023 MP Important Links

Check Your EligibilityClick Here
Official WebsiteClick Here

MP Free Laptop Yojana 2023 FAQs

प्रश्न: 12वीं में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा MP 2023?

उत्तर: मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2023 के अंतर्गत बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

प्रश्न: लैपटॉप कब मिलेंगे 2023 MP?

उत्तर: मध्य प्रदेश में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 20 जुलाई 2023 को लैपटॉप वितरण किया जायेगा।

प्रश्न: एमपी में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा?

उत्तर: 2023 में लैपटॉप न्यूनतम 75 प्रतिशत पर मिलेगा।

Leave a Comment