MP Guest Teacher New Registration 2024 [GFMS Portal 2024]: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा योग्य उम्मीदवारों से स्कूल अतिथि शिक्षक के पदों पर हर साल भर्ती आमंत्रित की जाती है। जिसके लिए आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अतिथि शिक्षक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024-2025 से सम्बंधित सारी जानकारी निचे दी गई है। MP Guest Teacher की भर्ती प्राथमिक स्कूल, माध्यमिक स्कूल, उच्च माध्यमिक स्कूल और उच्चतर माध्यमिक स्कूल में की जाती है।
यहाँ हम आपको बता दे की यदि आपने पहले किसी वर्ष अतिथि शिक्षक का रजिस्ट्रेशन कर चुके है, तो आपको फिर से नया रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। एमपी अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन की सम्पूर्ण जानकारी आप ऑफिसियल वेबसाइट पर अच्छे से चेक करे और सभी नियमो को ध्यान पूर्वक पड़े।
![MP Guest Teacher Registration 2024](https://www.emitra.net/wp-content/uploads/2024/06/MP-Guest-Teacher-Registration-2024-1024x682.jpg)
Table of Contents
- 1 MP Guest Teacher Registration 2024 Details (GFMS Portal)
- 2 MP Guest Teacher Vacancy Educational Qualification
- 3 MP Guest Teacher Age Limit
- 4 MP Guest Teacher Form Application Fees
- 5 Process for MP Guest Teacher Registration 2024
- 6 GFMS Portal से अनुभव प्रमाण पत्र को कैसे डाउनलोड करे?
- 7 MP Guest Teacher Selection Process
- 8 MP Guest Teacher Registration 2024 Important Dates
- 9 MP Guest Teacher Salary
- 10 How to apply for MP Guest Teacher New Registration 2024?
- 11 GFMS Portal 2024 Important Links
- 12 GFMS Portal FAQs
MP Guest Teacher Registration 2024 Details (GFMS Portal)
- पद का नाम: Guest Teacher (अतिथि शिक्षक)
- कुल पद: ऑफिसियल वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध नहीं है।
MP Guest Teacher Vacancy Educational Qualification
किसी भी विद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन पास।
MP Guest Teacher Age Limit
- Minimum Age: not mention
- Maximum Age: not mention
- Age Relaxation Extra As Per recruitment rule.
MP Guest Teacher Form Application Fees
- General/ EWS/ OBC: 0/-
- SC/ ST/ PH: 0/-
- All Category Female: 0/-
Process for MP Guest Teacher Registration 2024
रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले GFMS पोर्टल पर अपनी जानकारी भरे जैसे कि व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और अनुभव से सम्बंधित जानकारी। सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले। यदि आप पहले किसी वर्ष रजिस्ट्रेशन कर चुके है, तो आपको फिर से नया रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
आधार E-KYC
E-KYC के लिए अपने आधार कार्ड नंबर और समग्र आईडी को पोर्टल पर अपडेट करे और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
GFMS portal पर MP Guest Teacher की E-KYC कैसे करे?
- GFMS Portal में रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे।
- E-KYC विकल्प पर क्लिक करे और अपना समग्र आईडी नंबर और मोबाइल नंबर डालें।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर डालें।
- अब मोबाइल पर OTP या बायोमेट्रिक में से किसी एक विकल्प को चुने।
- अब अंत में आपको “successful E-KYC” का मेसेज दिखाई देगा।
- KYC पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।
दस्तावेज परिक्षण
रजिस्ट्रेशन प्रिंट आउट और E-KYC प्रिंट आउट के साथ अपने सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपि को अपने नजदीकी सरकारी स्कूल में वेरिफाई कराएं।
स्कोर कार्ड डाउनलोड करे
वेरफिकेशन के पश्चात GFMS Portal से अपने स्कोर कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल ले।
स्कूल का चुनाव करना
आवेदक अपने विषय के अनुसार GFMS Portal पर रिक्त पदों की जानकारी डाउनलोड कर सकते है। जिस स्कूल में सीट खाली है, वहां जाकर अपने दस्तावेज वेरिफाई करवाएं।
GFMS Portal से अनुभव प्रमाण पत्र को कैसे डाउनलोड करे?
GFMS Portal पर लॉगिन करे। यहाँ आपको “experience clam” विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरे। इसके बाद अपना अनुभव प्रमाण पत्र डाउनलोड करे।
MP Guest Teacher Selection Process
आवेदक का चयन मेरिट सूचि के आधार पर किया जायेगा।
MP Guest Teacher Registration 2024 Important Dates
- Online Application Begin: 14/05/2024
- Last Date for Application: अभी डेट अपडेट नहीं हुई है।
MP Guest Teacher Salary
वेबसाइट पर सैलरी से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है।
How to apply for MP Guest Teacher New Registration 2024?
- सबसे पहले मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक प्रबंधन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- “Guest Faculty” विकल्प पर क्लिक करे।
- अब Registration पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरे।
- इसके पश्चात GFMS login पर क्लिक करके, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करे।
- अपनी जानकारी भरे और फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करे।
- फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालें।
- हेल्प डेस्क: E-mail ID- [email protected], फोन-0755-2600124 [10:30 AM – 5:30 PM]
GFMS Portal 2024 Important Links
Official Website | Click Here |
GFMS Portal FAQs
प्रश्न: GFMS Scorecard कैसे डाउनलोड करे?
उत्तर: आवेदक GFMS पोर्टल के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है।
प्रश्न: GFMS Portal Registration में सुधार कैसे करे?
उत्तर: आवेदक लॉगिन करके अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार कर सकते है।
प्रश्न: GFMS Portal Registration Password कैसे प्राप्त करे?
उत्तर: पोर्टल में पासवर्ड री-सेट लिंक को क्लिक करने पर आप स्वयं पासवर्ड री-सेट कर सकते है पासवर्ड आपके मोबाईल पर प्राप्त होगा।
प्रश्न: MP Teacher E-KYC कैसे करे?
उत्तर: ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने एक से अधिक पंजीयन करा लिये हैं। वे उस नम्बर से E-KYC करें, जो संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापित हैं। E-KYC करते समय स्वयं का ही समग्र आई.डी. एवं आधार नम्बर ही दर्ज करें।