MP HS Teacher Appointment Order: मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बार इंग्लिश, कॉमर्स, सोशल साइंस, संस्कृत, पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, मैथ्स, हिस्ट्री, हिंदी, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर, उर्दू और होम साइंस के शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अपने नियुक्ति आदेश में विहित शर्तों से सहमत होने की दशा में पद अंकित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
डीपीआई द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्तों एवं भर्ती नियम 2018 के नियम 5(4)(क) के अनुसार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु आयोजित पात्रता परीक्षा परिणाम के आधार पर भर्ती हेतु विज्ञापन दिनांक 30 दिसंबर 2019 को जारी किया गया। इस क्रम में दस्तावेज सत्यापन के उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर उल्लेखित विषय में उनके नाम के समक्ष अंकित विद्यालय में पदस्थ किया जाता है।
आप इन नौकरियों के लिए भी अप्लाई कर सकते है : सरकारी नौकरियों
- Railway RRC ER Apprentice Recruitment 2023: रेलवे में निकली 3000 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करे आवेदन
- SBI PO Recruitment 2023; एसबीआई बैंक पीओ भर्ती, अंतिम तिथि आगे बढ़ी
- MPPGCL Apprentice Recruitment 2023: एमपी बिजली विभाग में निकली अपरेंटिस के पदों पर भर्ती
- ICG Navik Yantrik Recruitment 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली 10th, 12th आधार पर भर्ती
- MP KVS Recruitment 2023; एमपी केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2023, जानें आयु-पात्रता और नियम
- MP KV Barwani Recruitment 2023: मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालय बड़वानी भर्ती, Walk-in-Interview
- MP KV Kasrawad Recruitment 2023: मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालय कसरावद खरगोन भर्ती
मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक के नियुक्ति आदेश लिस्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के नियुक्ति आदेश लिस्ट
व्हाट्सएप्प या टेलीग्राम पर सरकारी नौकरियों की जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है Click Here