एमपी पटवारी परीक्षा: 18 अप्रैल 2023 सभी शिफ्ट के प्रश्न, उत्तर सहित, परीक्षा पैटर्न चेक करे

MP Patwari 18 April 2023 all shift questions: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 18 अप्रैल 2023 को मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्नो की लिस्ट है। आपको निचे MP Patwari 18 April 2023 All Shifts Questions with Answer मिलेंगे, सभी प्रश्नो को ध्यान से अवलोकन करे। निचे दिए गए सारे प्रश्न अभ्यर्थी की स्मृति पर आधारित है।

MP Patwari 18 April 2023 Question Paper की लिस्ट निचे दी गई है। आवेदक 17 अप्रैल 2023 सभी शिफ्ट के प्रश्न भी चेक कर सकते है। पिछली सभी तारीखों के प्रश्न पत्र भी इस पोस्ट में निचे दिए गए है। आइये प्रश्न उत्तर पढ़ना शुरू करते है।

MP Patwari 18 April 2023 Today Paper (emitra.net)

प्रश्न: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) में किसके बारे में बताया गया है?

उत्तर: भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

प्रश्न: Window+Shift+S करने से क्या होता है?

उत्तर: स्क्रीनशॉट

प्रश्न: जब जल में नमक को मिलाया जायेगा तो क्या होगा-

उत्तर: क्वथनांक बढ़ जायेगा।

प्रश्न: साल 2022 में रिलायंस समूह (RIL) के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: मुकेश अम्बानी

प्रश्न: DNS का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: Domain Name System

प्रश्न: चीन के शिनजियांग प्रान्त को भारत के लद्दाख के साथ कौन सा दर्रा जोड़ता है?

उत्तर: अघिल दर्रा

प्रश्न: लिफ्ट जब ऊपर जाती है तो वजन के सबंध में निम्न में से कौन सी बात सही है?

उत्तर: वजन बढ़ता है।

प्रश्न: वाच्य के कितने भेद होते है?

उत्तर: 3

प्रश्न: OSI मॉडल में कितने लेयर होते है?

उत्तर: सात

प्रश्न: तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर के निर्माण किस चोल वंश के शासक ने करवाया?

उत्तर: राजा राजराजा प्रथम

प्रश्न: हार्ड डिस्क कितने भागो में विभाजित होती है?

उत्तर: चार

MP Patwari 18 April 2023 Question Paper PDF (emitra.net)

प्रश्न: हाल ही में आयोजित क्रिकेट विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 का ऑरेंज कैप किस खिलाडी को मिला?

उत्तर: मैग लैनिंग

प्रश्न: ALU का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: Arithmetic Logical Unit

प्रश्न: हाइड्रोजन कार्बोनेट की अम्लों के साथ अभिक्रिया के दौरान कौन सी गैस बनती है?

उत्तर: CO2

प्रश्न: CSS किसका संक्षिप्त रूप है?

उत्तर: Cascading Style Sheets

प्रश्न: निम्न में से कौन सी योजना, जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आती है?

उत्तर: जल जीवन मिशन

प्रश्न: जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है?

उत्तर: CaSO4.2H2O

प्रश्न: केरल का प्रसिद्द नृत्य कौन सा है?

उत्तर: मोहिनीअट्टम

प्रश्न: खाने का सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है?

उत्तर: NaHCO3

MP Patwari 18 April 2023 Exam Analysis (emitra.net)

प्रश्न: लाइसोसोम का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर: पाचन करना

प्रश्न: कास्टिक सोडा का सूत्र क्या है?

उत्तर: NaOH

प्रश्न: भारत में किस आयोग के द्वारा चुनाव करवाएं जाते है?

उत्तर: निर्वाचन आयोग

प्रश्न: छुआछूत की बीमारी कैसे फैलती है?

उत्तर: संक्रमित मरीज के संपर्क से

प्रश्न: विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है?

उत्तर: एंजिल जलप्रपात

प्रश्न: वस्तुओ के निर्यात के लिए कौन सा विभाग जिम्मेदार है?

उत्तर: निर्यात नियंत्रण प्रबंधक

प्रश्न: तरल दबाव का क्या सूत्र है?

उत्तर: Pfluid = ρgh

प्रश्न: कौन से अवार्ड को ग्रीन ऑस्कर अवार्ड के रूप में जाना जाता है?

उत्तर: व्हिटली अवार्ड्स

प्रश्न: निम्न में से कौन सी भाषा आर्य भाषाओ में शामिल नहीं है?

उत्तर: अरबी भाषा

प्रश्न: अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर: वन्यजीव संरक्षण के लिए

प्रश्न: मध्य प्रदेश में स्थित साँची स्तूप का निर्माण किसके शासन काल में हुआ?

उत्तर: अशोक

प्रश्न: निम्न में से कौन सा नगर झेलम नदी के किनारे बसा है?

उत्तर: श्रीनगर

प्रश्न: कार्य करने की क्षमता को क्या कहा जाता है?

उत्तर: ऊर्जा

MP Patwari 18 April 2023 Question Paper All Shift (emitra.net)

प्रश्न: ब्लू फ्लेग प्रमाणन कितने तटीय क्षेत्रो को मिला है?

उत्तर: 12

प्रश्न: राष्ट्रीय आय को कुल जनसँख्या से विभाजित करने पर क्या प्राप्त होता है?

उत्तर: प्रति व्यक्ति आय

प्रश्न: “धर्मनिरपेक्ष” शब्द को किस संविधान संशोधन के द्वारा संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया है?

उत्तर: 42वें सवैधानिक संशोधन

प्रश्न: देवपाल के पिता का क्या नाम था?

उत्तर: धर्मपाल

प्रश्न: कवि बिहारी लाल की रचना बिहारी सतसई में किस रस की प्रधानता है?

उत्तर: श्रृंगार रस

प्रश्न: युग्लीना का सम्बन्ध निम्न में से किस वर्ग से है?

उत्तर: प्रॉटिस्टा

प्रश्न: बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर: कुंवर सिंह

प्रश्न: भारत रत्न प्राप्त करने वाले भारतीय संगीतज्ञ का नाम क्या है?

उत्तर: एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी

प्रश्न: 108वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता किसने की?

उत्तर: डॉ. विजय लक्ष्मी सक्सेना

प्रश्न: CD-ROM का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: Compact Disc Read-Only Memory

प्रश्न: भीमबेटका की गुफाएं किस पहाड़ी पर स्थित है?

उत्तर: विंध्यांचल की पहाड़ी

Leave a Comment