एमपी पटवारी परीक्षा: 19 अप्रैल 2023 सभी शिफ्ट के प्रश्न, उत्तर सहित, परीक्षा पैटर्न चेक करे

MP Patwari 19 April 2023 all shift questions: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 19 अप्रैल 2023 को मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्नो की लिस्ट है। आपको निचे MP Patwari 19 April 2023 All Shifts Questions with Answer मिलेंगे, सभी प्रश्नो को ध्यान से अवलोकन करे। निचे दिए गए सारे प्रश्न अभ्यर्थी की स्मृति पर आधारित है।

MP Patwari 19 April 2023 Question Paper की लिस्ट निचे दी गई है। आवेदक 18 अप्रैल 2023 सभी शिफ्ट के प्रश्न भी चेक कर सकते है। पिछली सभी तारीखों के प्रश्न पत्र भी इस पोस्ट में निचे दिए गए है। आइये प्रश्न उत्तर पढ़ना शुरू करते है।

MP Patwari 19 April 2023 Today Paper (emitra.net)

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर: 8 मार्च

प्रश्न: कंदरिया महादेव मंदिर का निर्माण किस शासक ने करवाया था?

उत्तर: धंगदेव चंदेल ने

प्रश्न: पृथ्वी का पडोसी ग्रह निम्न में से कौन सा है?

उत्तर: शुक्र

प्रश्न: निम्न में से कौन सा राजवंश अधिक पुराना है?

उत्तर: मौर्य

प्रश्न: सोडियम हाइपोक्लोराइट का रासायनिक सूत्र क्या है?

उत्तर: NaClO

प्रश्न: शक्ति का SI मात्रक क्या है?

उत्तर: वाट

प्रश्न: फीफा विश्व कप 2022 का अनावरण किसके द्वारा किया गया?

उत्तर: दीपिका पादुकोण

प्रश्न: बैंकिग सोडा का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर: सोडियम बाई कार्बोनेट

प्रश्न: केंद्र सरकार द्वारा संचालित UDAN योजना में A किसका संक्षिप्त रूप है?

उत्तर: आम

प्रश्न: किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को क्या कहते हैं?

उत्तर: जीडीपी

MP Patwari 19 April 2023 Question Paper PDF (emitra.net)

प्रश्न: 1 GB कितने MB के बराबर होती है?

उत्तर: 1024 MB

प्रश्न: निम्न में से कौन सी रचना निदा फाजली की है?

उत्तर: खोया हुआ सा सच

प्रश्न: भारत सरकार द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

उत्तर: शिक्षा मंत्रालय

प्रश्न: ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया कौन सी है?

उत्तर: ऊर्ध्वपातन

प्रश्न: लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण अभी हाल में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कहाँ किया गया?

उत्तर: बिहार

प्रश्न: पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में प्रथम स्थान किस राज्य ने हासिल किया?

उत्तर: महाराष्ट्र

प्रश्न: SLR का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर: बैंक

MP Patwari 19 April 2023 Exam Analysis (emitra.net)

प्रश्न: DNA में कौन सा एंजाइम पाया जाता है?

उत्तर: लाइगेज एंजाइम

प्रश्न: लता मंगेशकर पुरस्कार 2021 किस गायक को प्रदान किया गया है?

उत्तर: कुमार शानू

प्रश्न: मानव के द्वारा जनित पर्यावरण प्रदुषण को क्या कहते है?

उत्तर: परजैविक

प्रश्न: भारतीय रिज़र्व बैंक किस तरह का बैंक है?

उत्तर: केंद्रीय बैंक

प्रश्न: हाल ही में किस बाघ अभ्यारण्य की स्थापना को मंजूरी दी गई है?

उत्तर: दुर्गावती टाइगर रिज़र्व

MP Patwari 19 April 2023 Question Paper All Shift (emitra.net)

प्रश्न: किस अनुच्छेद के तहत विधि के समक्ष समता का अधिकार है?

उत्तर: अनुच्छेद 14

प्रश्न: भारतीय वित्तीय पर्यवेक्षण बोर्ड में कितने सदस्य है?

उत्तर: चार

प्रश्न: बौद्ध धर्म सर्वप्रथम किस शासक द्वारा अपनाया गया था?

उत्तर: सम्राट अशोक

प्रश्न: जीवाणु जनित रोग कौन सा है?

उत्तर: पेचिश

प्रश्न: भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व कौन से देश से लिया गया है?

उत्तर: आयरलैंड

Leave a Comment