MP Patwari Hindi Questions Set 5: मध्य प्रदेश पटवारी परीक्षा में पूछे जाने वाले “हिंदी” के महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न

MP Patwari Hindi Questions set 5: नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश पटवारी की तैयारी कर रहे आवेदकों के लिए EMITRA NET द्वारा फ्री प्रश्नो की यह पांचवी पोस्ट है, यह सिर्फ हिंदी विषय के प्रश्न की पोस्ट है। पिछली जीके पोस्ट MP Patwari GK Questions set 4 में आप लोगो ने कमेंट्स में अपनी महत्वपूर्ण राय दी। हम उम्मीद करते है यह पोस्ट भी आपको पसंद आएगी। इस सीरीज में हम मध्य प्रदेश पटवारी की दृष्टि से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नो को आपके साथ शेयर कर रहे है।

Madhya Pradesh Patwari Bharti Exam 2023 के लिए जो आवेदक दिन रात मेहनत कर रहे है। वे इस सीरीज में दिए गए प्रश्नो के द्वारा अपनी तैयारी का अवलोकन भी कर सकते है। निचे दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न के द्वारा आवेदक परीक्षा के कुछ दिन पहले छटपट अपना रिविज़न कर सकते है। इस पोस्ट “MP Patwari Hindi Questions set 5” में कुल 20 प्रश्न है।

MP Patwari Hindi Questions set 5
MP Patwari Hindi Questions set 5

MP Patwari Hindi Questions set 5

प्रश्न क्रमांक 1: निम्नलिखित में से कौन सा शब्दालंकार नहीं है?

(अ) अनुप्रास

(ब) उपमा 

(स) श्लेष

(द) यमक 

उत्तर: (ब) उपमा  

प्रश्न क्रमांक 2: कन्धा‘ शब्द का तत्सम क्या होगा ?

(अ) इस्कंध   

(ब) स्कन्ध 

(स) कक्षु         

(द) कन्धु 

उत्तर: (ब) स्कन्ध  

प्रश्न क्रमांक 3: “केला” तत्सम शब्द क्या है?

(अ) फल   

(ब) कदल 

(स) कदली 

(द) मेवा 

उत्तर: (स) कदली  

प्रश्न क्रमांक 4: “उलूक” का तदभव शब्द क्या है?

(अ) उलक   

(ब) ओलक 

(स) रात्रिपथ   

(द) उल्लू 

उत्तर : (द) उल्लू  

प्रश्न क्रमांक 5: “अष्ट”  का तदभव शब्द क्या है?

(अ)  अष्ठ   

(ब)  अष्टम 

(स) अठिम 

(द) आठ 

उत्तर: (द) आठ  

प्रश्न क्रमांक 6: हरिगीतिका छंद में कितनी मात्राएँ होती है? 

(अ)16 

(ब) 24 

(स) 28 

(द) 32 

उत्तर: (स) 28   

प्रश्न क्रमांक 7: निम्न में से कौन सा शब्द  ‘कमल ‘ का पर्यायवाची है?

(अ) जलद 

(ब) नीरज 

(स) अम्बुद 

(द) वारिद 

उत्तर: (ब) नीरज  

प्रश्न क्रमांक 8: “पंकज” शब्द किस प्रकार का है?

(अ) रूढ़   

(ब) योगिक 

(स)  योगरूढ़ 

(द) व्यंजक 

उत्तर: (स)  योगरूढ़   

प्रश्न क्रमांक 9 : “क्ष” वर्ण निम्न लिखित में से किसके योग से बना है?

(अ) क् + ष 

(ब)  क  + च 

(स) क + छ 

(द)  क + श 

उत्तर : (अ) क् + ष 

प्रश्न क्रमांक 10: निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिये ?

(अ) प्राक्कथन 

(ब) प्रक्कथन 

(स) प्राकथन   

(द) प्रकाथन  

उत्तर : (अ) प्राक्कथन 

MP Patwari Hindi Questions set 5

प्रश्न क्रमांक 11 : निम्नलिखित में से “सप्तर्षि” का सही संधि विच्छेद है ?

(अ) सप्तर + ऋषि 

(ब) सप्त + रिषि 

(स) सप्त + ऋषि 

(द) इनमे से कोई नहीं 

उत्तर : (स) सप्त + ऋषि   

प्रश्न क्रमांक 12 : निम्नलिखित में से “निर्जन” शब्द में प्रयुक्त संधि का नाम है?

(अ) स्वर संधि 

(ब) व्यंजन संधि 

(स) विसर्ग संधि 

(द) इनमे से कोई नहीं 

उत्तर: (स) विसर्ग संधि   

प्रश्न क्रमांक 13 : निम्नलिखित में से “उच्चारण” शब्द में कौन सी संधि प्रयुक्त है? 

(अ) व्यंजन संधि 

(ब) स्वर संधि 

(स) विसर्ग संधि   

(द ) इनमे से कोई नहीं 

उत्तर:  (अ) व्यंजन संधि   

प्रश्न क्रमांक 14: निम्नलिखित में से “बहाव” शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौन सा है?

(अ)  बह 

(ब) आव 

(स) वि   

(द) हाव 

उत्तर: (ब) आव 

प्रश्न क्रमांक 15 : निम्नलिखित में से “परमेश्वर” में कौन सा समास है ?

(अ ) द्विगु   

(ब ) कर्मधारय 

(स ) द्व्न्द   

(द) बहुब्रीहि 

उत्तर: (ब ) कर्मधारय 

प्रश्न क्रमांक 16: निम्नलिखित में से “विभावरी” किस प्रकार का शब्द है?

(अ) तत्सम

(ब ) तदभव

(स ) देशज   

(द) संकर 

उत्तर: (अ) तत्सम

प्रश्न क्रमांक 17: निम्नलिखित में से “विभावरी” किस प्रकार का शब्द है?

(अ) तत्सम

(ब ) तदभव

(स ) देशज   

(द) संकर 

उत्तर: (अ) तत्सम

प्रश्न क्रमांक 18: निम्नलिखित में से “के लिए” किस कारक का चिन्ह है?

(अ) कर्म

(ब ) सम्प्रदान

(स ) सम्बन्ध  

(द) अपादान 

उत्तर: (ब ) सम्प्रदान

प्रश्न क्रमांक 19: निम्नलिखित में से “अविकारी” शब्द है?

(अ) संज्ञा

(ब ) सर्वनाम

(स ) विशेषण   

(द) अव्यय

उत्तर: (द) अव्यय

प्रश्न क्रमांक 20: निम्नलिखित में से “किरण” का पर्यायवाची शब्द क्या है?

(अ) प्रभा

(ब ) रवि

(स ) हिमांशु   

(द) दिनकर 

उत्तर: (अ) प्रभा

यदि ऊपर दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर आपको गलत लग रहा हो तो निचे कमैंट्स में बताये उससे सबंधित जानकारी को वेरीफाई करके उत्तर को सही किया जायेगा।

हम उम्मीद करते है कि आपको यह प्रश्न अच्छे लेवल के लगे होंगे। यदि आगे भी आप चाहते है इससे बेहतर और ज्यादा प्रश्न शेयर किये जाये तो निचे कमैंट्स बॉक्स में अपने सुझाव जरूर दें। आपके द्वारा दिया गया फीडबैक हमें अपने काम को बेहतर बनाने के लिए मोटीवेट करेगा।

8 thoughts on “MP Patwari Hindi Questions Set 5: मध्य प्रदेश पटवारी परीक्षा में पूछे जाने वाले “हिंदी” के महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न”

  1. आपके द्वारा दिये गए प्रश्न ओर उत्तर हमे बहुत काम आएंगे, आशा है कि आप ओर ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद करेंगे
    हिंदी में उच्च स्तर के प्रश्न ज्यादा पूछे जा रहे है

    Reply

Leave a Comment