मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती सिलेबस और एग्जाम पैटर्न: MP Police Constable Syllabus 2023 in Hindi

MP Police Constable Syllabus 2023 in Hindi: इस पोस्ट में मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में बताया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 7411 पदों पर एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी तकनीकी (रेडियो ऑपरेटर) और अतकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आपको MP Police Constable Syllabus 2023 के पहले यह पता होना चाहिए कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परीक्षा पैटर्न क्या है। इससे भी पहले आप यह समझे कि एमपी पुलिस कांस्टेबल में कितनी केटेगरी में भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत युवाओ का चयन कांस्टेबल जीडी तकनीकी (रेडियो ऑपरेटर) और कांस्टेबल जीडी अतकनीकी केटेगरी के तहत किया जायेगा। MP Police Constable Bharti 2023 पोस्ट में केटेगरी अनुसार पदों की जानकारी देख सकते है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी अतकनीकी भर्ती के तहत दो चरण में आवेदक का चयन किया जायेगा। इसमें पहले चरण में बहुवैकल्पिक लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परिक्षण होगी। दोनों परीक्षाएं 100 अंको की होगी और फाइनल मेरिट बनते समय दोनों परीक्षाओ के अंको को जोड़ा जायेगा। MP Police Constable Syllabus 2023 से सबंधित अधिक जानकारी निचे दी गई है।

अब बात करते है एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी तकनीकी (रेडियो ऑपरेटर) भर्ती की। इसमें भी आवेदकों का चयन दो चरणों में होगा लेकिन इस केटेगरी की मुख्य बात यह है कि शारीरिक दक्षता परिक्षण के अंक नहीं जोड़े जायेंगे, यह सिर्फ क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। इसमें आवेदक को सिर्फ 40 में से 8 अंक लाने है। इसके अलावा प्रथम चरण तकनिकी परीक्षा होगी, जिसमे टेक्निकल बहुवैक्लपिक प्रश्न पूछें जायेंगे।

जो आवेदक तकनीकी (रेडियो ऑपरेटर) केटेगरी के लिए योग्य है वे अतकनीकी श्रेणी के लिए भी फॉर्म भर सकते है। उन्हें प्रथम चरण में अतकनीकी लिखित परीक्षा और तकनीकी लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। जिनसे बारे में निचे विस्तार से बताया गया है साथ ही आवेदक MP Police Constable Exam Pattern 2023 और MP Police Constable Syllabus 2023 भी चेक कर सकते है।

MP Police Constable Syllabus 2023

Table of Contents

MP Police Constable Exam Pattern 2023

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन दो चरण में किया जायेगा। प्रथम चरण में वैकल्पिक लिखित परीक्षा होगी, जिसमे सभी प्रश्न हिंदी भाषा में पूछे जायेंगे। तकनीकी (रेडियो ऑपरेटर) पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए प्रथम चरण तकनीकी परीक्षा होगी, जिसमे 100 अंक के वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता परिक्षण का आयोजन किया जाएंगे।

  • प्रथम चरण लिखित परीक्षा – हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • प्रथम चरण तकनीकी परीक्षा (केवल तकनीकी पदों हेतु) – अधिकतम 100 अंक, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • द्वितीय चरण परीक्षा योजना – शारीरिक दक्षता परिक्षण
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट
MP Police Constable Bharti 2023
MP Patwari Result 2023
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2023
MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana Registration 2023
Indian Navy Recruitment 2023

एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रथम चरण परीक्षा योजना (MP Police Constable 1st Stage Exam Pattern)

अब बात करते है कि मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल प्रथम चरण में होने वाली परीक्षा का पैटर्न क्या होगा। कितने अंक का प्रश्न पत्र होगा, क्या सिलेबस होगा और हल करने के लिए कितना समय अभ्यर्थी को दिया जायेगा। जैसा कि आप जान गए होंगे कि प्रथम चरण लिखित परीक्षा में हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए जायेंगे। अब इसके बारे में और विस्तार से बात करते है।

प्रथम चरण लिखित परीक्षा – हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

यह प्रथम चरण लिखित परीक्षा सभी श्रेणी (तकनीकी-(रेडियो ऑपरेटर) और अतकनीकी) के अभ्यर्थियों के आवश्यक है। निचे एमपी पुलिस प्रथम चरण लिखित परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रथम चरण अवधि और अंक योजना

प्रथम चरण परीक्षा में कुल 2 घंटे का समय दिया जायेगा, जिसमे 100 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा यानी कुल 100 अंक का प्रश्न पत्र होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी, यानि गलत उत्तर पर अंक नहीं काटा जायेगा अतः सभी प्रश्न का उत्तर दें।

  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
  • कुल समय: 2 घंटे (120 मिनिट)
  • कुल अंक: 100 अंक

एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रथम चरण प्रश्नो के प्रकार

अब MP Police Constable Syllabus 2023 के बारे में बात करे तो MP Police First Stage Exam में 100 प्रश्नो को तीन भागो में विभाजित किया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रथम चयन के पहले भाग में 40 अंक सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान के प्रश्न होंगे, दूसरे भाग में 30 अंक बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और तीसरे भाग में 30 अंक विज्ञान एवं सरल अंक गणित से सबंधित प्रश्न पूछें जायेंगे।

  • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान: 40 अंक
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि: 30 अंक
  • विज्ञान एवं सरल अंक गणित: 30 अंक

नोट: केटेगरी के अनुसार विज्ञापित पदों के विरुद्ध सात गुना अभ्यर्थियों को कटऑफ अंको अनुसार आरक्षक (जीडी)- पदों हेतु शारीरिक दक्षता परिक्षण के लिए चुना जायेगा। इसमें “विशेष सशस्त्र बल” एवं “विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर” के लिए एक ही कटऑफ अंको का निर्धारण होगा।

प्रथम चरण तकनीकी परीक्षा (केवल तकनीकी पदों हेतु) – अधिकतम 100 अंक, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

यह प्रथम चरण तकनीकी परीक्षा सिर्फ एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी -तकनीकी पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ही आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में टेक्निकल प्रश्न पूछें जायेंगे, जिसके बारे में निचे बताया गया है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रथम चरण तकनीकी अवधि और अंक योजना

प्रथम चरण परीक्षा में कुल 2 घंटे का समय दिया जायेगा, जिसमे 100 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी, यानि गलत उत्तर पर अंक नहीं काटा जायेगा अतः सभी प्रश्न का उत्तर दें।

  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
  • कुल समय: 2 घंटे (120 मिनिट)

एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रथम चरण तकनीकी (रेडियो ऑपरेटर) प्रश्नो के प्रकार

इस प्रथम चरण तकनीकी परीक्षा में आरक्षक (रेडियो ऑपरेटर) के पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर (कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं) टेलीकम्यूनिकेशन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक या सुचना प्रद्योगिकी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 2 वर्ष पाठ्यक्रम सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के स्तर के प्रश्न पूछे जायेंगे।

नोट: आरक्षक (रेडियो ऑपरेटर) के पदों हेतु सात गुना अभ्यर्थियों को प्रथम चरण लिखित परीक्षा एवं तकनीकी परीक्षा के योग के कटऑफ अंको के आधार पर शारीरिक दक्षता परिक्षण एवं तकनीकी प्रायोगिक परीक्षा के लिए चुना जायेगा।

एमपी पुलिस कांस्टेबल द्वितीय चरण परीक्षा योजना (MP Police Constable 2nd Stage Exam Pattern)

द्वितीय चरण परीक्षा योजना में शारीरिक दक्षता परिक्षण किया जायेगा। जिसमे अंको का महत्त्व तकनीकी और अतकनीकी दोनों के लिए अलग अलग है, जिसके बारे में निचे बताया गया है।

  • आरक्षक (जीडी) – अतकनीकी के पदों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा, जिसमें अंक अंतिम प्रवीणता सूची के लिए, प्रथम चरण के अंकों के साथ जोड़े जाएंगे। यह 100 अंको की होगी जिसमे आवेदक को उत्तीर्ण होने के लिए 30 अंक लाना अनिवार्य है।
  • आरक्षक (ऑपरेटर रेडियो) – तकनीकी के पदों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए चुना जाएगा जिसके अंक अंतिम प्रवीणता सूची के लिए, प्रथम चरण के अंकों के साथ नहीं जोड़े जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। इन पदों के लिए सिर्फ 800 मीटर की दौड़ होगी, जिसमे आवेदक को 40 में से सिर्फ 8 अंक लाने है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परिक्षण

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आरक्षक जीडी अतकनीकी के पद हेतु शारीरिक दक्षता परिक्षण 100 अंको का होगा। इसमें 800 मीटर दौड़ हेतु एक अवसर और लम्बी कूद एवं गोला फेंक हेतु 3 अवसर प्रदान किये जायेंगे।

  • पुरुषो के लिए गोला फेंक के गोले का वजन: 7.26 किलोग्राम
  • महिलाओं के लिए गोला फेंक के गोले का वजन: 4.00 किलोग्राम

आरक्षक जीडी उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परिक्षण में निचे दिए गए टेबल के अनुसार अंक दिए जायेंगे –

mp police constable physical test number 001
mp police constable physical test number 002
mp police constable physical test number 003

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती महत्वपूर्ण लिंक

Download NotificationClick Here
MP ESB Official WebsiteClick Here

MP Police Constable Syllabus 2023 FAQs

प्रश्न: MP Police Constable भर्ती परीक्षा का Syllabus क्या है?

उत्तर: MP Police Constable Syllabus 2023 के बारे में इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया है।

प्रश्न: MP Police Constable Syllabus 2023 कैसे डाउनलोड करे?

उत्तर: आवेदक MPESB द्वारा जारी रूलबुक से MP Police Constable Syllabus 2023 डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment