MP Post Office Result 2023: मध्य प्रदेश डाक विभाग रिजल्ट की 1st मेरिट लिस्ट जारी

MP Post Office Result 2023: डाक विभाग द्वारा स्पेशल ड्राइव मई 2023 के अंतर्गत 12828 पदों पर भर्ती निकली थी, जिसमे 2992 पदों पर मध्य प्रदेश सर्कल में भर्ती निकली थी। भारतीय डाक विभाग द्वारा 05 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश पोस्ट ऑफिस भर्ती रिजल्ट प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में आवेदक रजिस्ट्रेशन और नाम के द्वारा अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। MP Post Office GDS Result 2023 को डाउनलोड करने के लिए इसी पोस्ट में आगे डायरेक्ट लिंक दी गई है।

MP Post Office Result 2023 1st List में जिन आवेदकों का नाम है, उन्हें 17 जुलाई 2023 तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन अपने नाम के आगे लिखे हुए डिवीज़नल हेड ऑफिस में करवाना है। आवेदक को मूल दस्तावेज के साथ दो सेट फोटोकॉपी लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना है। MP post office gds result 1st merit list 2023 डाउनलोड करने की लिंक आगे दी गई है।

MP Post Office Result 2023

MP Post Office Result 2023 Details in Hindi

मध्य प्रदेश पोस्ट ऑफिस सर्कल में 2992 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये गए थे। जिसके लिए योग्य आवेदकों ने 11 जून 2023 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे थे। अब 07 जुलाई को मध्य प्रदेश डाक विभाग रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 17 जुलाई तक अपने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवाना है। यदि कोई आवेदक दस्तावेज वेरिफिकेशन से बाहर होता है या नहीं आता है तो उन रिक्त पदों को भरने के लिए मध्य प्रदेश डाक विभाग दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

MP Post Office Result 2023 कैसे डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले आवेदक को भारतीय डाक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • भारतीय डाक विभाग के होम पेज पर लेफ्ट साइडवार में “GDS SpecialDrive: May-2023 Shortlisted Candidate” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  • यहाँ सभी राज्यों के नाम दिखाई दे रहे होंगे, आप मध्य प्रदेश राज्य को चुने।
  • जैसे ही आप मध्य प्रदेश पर क्लिक करेंगे, आपको “List of Shortlisted Candidate” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही MP Post Office Result 2023 1st Merit List डाउनलोड हो जाएगी।
  • यदि आप ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो नहीं करना चाहते है तो निचे दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।

MP Post Office GDS Result 1st Merit List 2023

यह भी पढ़ें: Post Office Result 2023: डाक विभाग द्वारा 12828 पदों पर निकली भर्ती का रिजल्ट घोषित

2 thoughts on “MP Post Office Result 2023: मध्य प्रदेश डाक विभाग रिजल्ट की 1st मेरिट लिस्ट जारी”

Leave a Comment