MPPEB Exam postponed एमपी पीईबी समूह-3 आवेदन प्रक्रिया स्थगित, ऑफिशियल नोटिस जारी

MPPEB Group 3 Exam postponed: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा जारी समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के आवेदन पत्र भरे जाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गयी है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों पर उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है। आवेदन प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पहले 9 अप्रैल, 2022 को शुरू होने वाली थी।

MPPEB Exam postponed

MPPEB Group 3 Recruitment 2022 Notification Details

विभाग का नाममध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल मध्य प्रदेश
पदनामउपयंत्री, मानचित्रकार , समयपाल एवं समकक्ष पद
कुल रिक्ति3435 पद
नौकरी करने का स्थानमध्यप्रदेश
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथि09/04/2022 रद्द
अंतिम तिथि23/04/2022 रद्द
परीक्षा तिथि09/06/2022
श्रेणीसरकारी नौकरी
ग्रुप 3 भर्ती जानकारीयहाँ क्लिक करे

एमपीपीईबी ग्रुप 3 परीक्षा 2022 के बारे में:

उप अभियंता, ड्राफ्ट्समैन और कई अन्य पदों के कुल 3,435 पदों को भरने के लिए प्रारंभिक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा 6 जून, 2022 को आयोजित होने वाली है। यह दो पालियों में होगी-पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

MPPEB Group 3 Notice Details

व्यामप समूह 3 भर्ती नोटिस में लिखा है की ‘समूह 3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं अन्य समक्क्ष पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2022 दिनांक 27 मार्च 2022 को विज्ञापित किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक 285/2022/आप्र/एक दिनांक 08 अप्रैल 2022 द्वारा अवगत कराया गया है कि विज्ञप्ति जारी करने के उपरांत अन्य विभागों व उनके शासकीय उपक्रमों ने भी रिक्त उपयंत्रियों के भर्ती के मांग पत्र भेजे है, जिससे उक्त समूह परीक्षा में समाविष्ट विभागों व शासकीय उपक्रमों में उक्त पदों की संख्या में वृद्धि संभावित है। इन मांगों को समाविष्ट करने से अधिक संख्या में उपयंत्रियों की नियुक्ति समय सीमा में संभव होगी। अतः आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया स्थगित की जाती है। आवेदन पत्र भरे जाने की परिवर्तित तिथि की सूचना शीघ्र पी.ई.बी. की अधिकृत वेबसाइट पर प्रसारित की जायेगी। ऑफिसियल नोटिस देखने के लिए MPPEB Groiup 3 Notice पर क्लिक करें

Leave a Comment