MPTET verg -3 Syllabus – मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 का पाठ्यक्रम

MPTET verg -3 Syllabus 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा 05/03/2022 को प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होना है। जिसका परीक्षा पाठ्यक्रम हम यहाँ इस पोस्ट में आपके साथ शेयर कर रहे है। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम के अंतर्गत पांच विषय निर्धारित हैं। जिनमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा प्रथम, भाषा द्वितीय, गणित और पर्यावरण अध्ययन शामिल  है। Child development and pedagogy (CDP) language 1, language 2, mathematics and Environmental study. 

संस्था का नाममध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB)
परीक्षा का नाममध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET)
पोस्ट नामप्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक
रिक्तियों की संख्याविभिन्न
एमपी टीईटी परीक्षा तिथि05 मार्च 2022
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
आवेदन मोडऑनलाइन
सरकारी वेबसाइटpeb.mp.gov.in

परीक्षा का आयोजन कैसे होगा

यहाँ हम आपको बताते चले की एमपी प्राइमरी स्कूल टीईटी 2020 परीक्षा दो पालियों में होगी परीक्षा आयोजन निर्धारित तिथियों पर 2.30-2.30 घंटे की दो पालियों में किया जाएगा, जो कि सुबह 9 बजे से और दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे। पेपर में अंको की बात करे तो दोनो ही पालियों के पेपर के लिए अधिकतम 150-150 अंक निर्धारित किये गये हैं। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो ही माध्यमों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को चार संभावित उत्तर / विकल्प दिये गये होंगे। Teacher Eligibility Test (MPTET) के परीक्षार्थी को सही उत्तर चुनकर उससे सम्बन्धित गोले को कंप्यूटर के माउस की मदद से काला करना होगा।

परीक्षा योजना – Scheme of Exam

MPTET verg 3 Syllabus 2020
MPTET verg 3 Syllabus 2020

प्रत्येक विषय में प्रश्नों की संख्या 30 होगी और यह सभी बहुविकल्पीय यानी  MCQ (multiple choice questions) प्रकार के होंगे जिनमें चार विकल्प होंगे और एक विकल्प सही होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और ऋणआत्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। पात्रता परीक्षा हेतु 150 अंक का प्रश्नपत्र होगा और परीक्षा की अवधि2:30 घंटे होगी। 

MP Govt Jobs
Rajasthan Govt Jobs

प्रश्नों की प्रकृति एवं स्तर – Nature and Standard of Questions

  1. CDP – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के प्रश्न 6 से 11 वर्ष आयु समूह के शिक्षण एवं सीखने के शैक्षिक मनोविज्ञान पर आधारित होंगे। जो विशेषताओं की समझ, आवश्यकता, विभिन्न प्रकार के विद्यार्थियों का मनोविज्ञान, शिक्षार्थी के साथ संवाद और सिखाने हेतु अच्छे फैसिलिटेटर की विशेषताओं एवं गुणों पर आधारित होंगे। 
  2. Language 1- भाषा 1 के प्रश्न आवेदन पत्र में चुनी गई भाषा के माध्यम में प्रवाहिता (प्रोफिशिएंसी) पर आधारित होंगे।
  3. Language 2 – भाषा 2 के प्रश्न, भाषा 1 से अलग होंगे। आवेदन पत्र में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व उर्दू में से कोई भी भाषा चयन कर सकेंगे और आवेदन पत्र में चुनी गई भाषा के प्रश्न ही हल कर सकेंगे। भाषा 2 के प्रश्न भाषा के तत्व, संप्रेषण और समझने की क्षमता पर आधारित होंगे। 
  4. Maths–  गणित के प्रश्न विषय की अवधारणा समस्या समाधान और पेडागोजी की समझ पर आधारित होंगे।
  5. Environment– पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न भी विषय की अवधारणा, समस्या समाधान और पेडगॉजी की समझ पर आधारित होंगे। 

विशेष नोट –  प्रश्न पत्र में प्रश्न मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 1 से 5 तक के प्रचलित पाठ्यक्रम / पाठ्यपुस्तकों के टॉपिक्स पर आधारित होंगे लेकिन इनका कठिनाई स्तर एवं  संबद्धता हाई स्कूल स्तर तक की हो सकती है।

पीईबी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे Click Here

Leave a Comment