NVS Bharti 2024: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार महिला स्टाफ नर्स, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ऑडिट असिस्टेंट जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैटरिंग सुपरवाइजर, जूनियर सचिवालय सहायक, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, लैब अटेंडेंट, मेस हेल्पर, और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे विभिन्न पदों पर सरकारी भर्ती आमंत्रित की है।
इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। योग्य एवं इक्छुक उम्मीदवार NVS की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से 22 मार्च 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से NVS Non Teaching Online Form 2024 प्रस्तुत कर सकते है। NVS Recruitment 2024 के लिए NVS Notification नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर उपलब्ध है।
Table of Contents
- 1 Navodaya Vidyalaya Recruitment 2024 Online Application Form
- 2 NVS Bharti 2024 Notification Details
- 3 NVS Various Posts Recruitment 2024 Details
- 4 NVS Recruitment 2024 Education Qualification & Age Limit
- 5 Navodaya Vidyalaya Vacancy 2024 Exam Fee
- 6 NVS Bharti 2024 Online Form Start & Last Date
- 7 How to Apply for Navodaya Vidyalaya NVS Bharti 2024?
- 8 NVS Vacancy 2024 Application Form Link
Navodaya Vidyalaya Recruitment 2024 Online Application Form
नवोदय विद्यालय वैकेंसी 2024: NVS के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। योग्य उम्मीदवार जो नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा निर्धारित एजुकेशन सर्टिफिकेट रखते हो, तो अंतिम तिथि से पहले NVS Bharti 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन कैसे होगा, फीस, महत्वपूर्ण तिथियां, नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड तथा ऑनलाइन आवेदन लिंक इस पेज पर नीचे दी गयी है।
NVS Bharti 2024 Notification Details
विभाग का नाम | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
पद का नाम | महिला स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट, मेस हेल्पर, और मल्टी टास्किंग स्टाफ और अन्य पद |
जॉब का प्रकार | Govt Jobs |
योग्यता | 10वी/ 12वी/ ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन |
कुल पद | 1377 पद |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 22/03/2024 |
अंतिम तिथि | 30/04/2024 |
आवेदन का माध्यम | Online Form |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://navodaya.gov.in/ |
NVS Various Posts Recruitment 2024 Details
पद का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Post) | सैलरी |
महिला स्टाफ नर्स | 121 पद | 44900-142400/- |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 05 पद | 35400-112400/- |
ऑडिट असिस्टेंट | 12 पद | 35400-112400/- |
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर | 04 पद | 35400-112400/- |
लीगल असिस्टेंट | 01 पद | 29200-92300/- |
स्टेनोग्राफर | 23 पद | 25500-81100/- |
कंप्यूटर ऑपरेटर | 02 पद | 25500-81100/- |
कैटरिंग सुपरवाइजर | 78 पद | 25500-81100/- |
जूनियर सचिवालय सहायक | 381 पद | 19900-63200/- |
इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर | 128 पद | 19900-63200/- |
लैब अटेंडेंट | 161 पद | 18000-56900/- |
मेस हेल्पर | 442 पद | 18000-56900/- |
मल्टी टास्किंग स्टाफ | 19 पद | 18000-56900/- |
कुल पद | 1377 पद | – |
NVS Recruitment 2024 Education Qualification & Age Limit
पद का नाम (Post Name) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | अधिकतम आयु सीमा |
मल्टी टास्किंग स्टाफ | दसवीं पास | 18-30 साल |
मेस हेल्पर | दसवीं पास | 18-30 साल |
लैब अटेंडेंट | दसवीं और लेबोरटरी तकनीशियन का डिप्लोमा या विज्ञान विषय से बारहवीं पास | 18-30 साल |
महिला स्टाफ नर्स | 12th के साथ नर्सिंग में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री | 35 साल |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | किसी भी विषय से ग्रेजुएशन | 18-30 साल |
ऑडिट असिस्टेंट | कॉमर्स विषय से ग्रेजुएशन | 18-30 साल |
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर | मास्टर डिग्री | 32 साल |
लीगल असिस्टेंट | LLB | 23-35 साल |
स्टेनोग्राफर | 12th के साथ शॉर्टहैंड स्पीड 80 WPM और इंग्लिश टाइपिंग 40 WPM | 18-27 साल |
कंप्यूटर ऑपरेटर | किसी भी विषय से ग्रेजुएशन और एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा | 18-30 साल |
कैटरिंग असिस्टेंट | दसवीं या बारहवीं के साथ कैटरिंग का डिप्लोमा | 35 साल |
जूनियर सचिवालय सहायक | बारहवीं पास और इंग्लिश या हिंदी टाइपिंग का ज्ञान | 18-27 साल |
इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर | इलेक्ट्रीशियन या प्लम्बर के साथ 02 वर्ष का अनुभव | 18-40 साल |
Navodaya Vidyalaya Vacancy 2024 Exam Fee
वर्ग | फीस |
फीमेल स्टाफ नर्स के लिए | 1500/- |
सभी अन्य पदों के लिए | 1000/- |
एससी/ एसटी/ दिव्यांग | 500/- |
NVS Bharti 2024 Online Form Start & Last Date
चरण | दिनांक |
ऑनलाइन आवेदन शुरुआत दिनाँक | 22/03/2024 |
अंतिम तिथि | 30/04/2024 |
सुधार तिथि | 02-04 मई 2024 |
How to Apply for Navodaya Vidyalaya NVS Bharti 2024?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:- NVS सरकारी जॉब ऑनलाइन फॉर्म प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवार नवोदयविद्यालय समिति (NVS) के आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ विजिट कर ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं. एनवीएस एग्जाम ऑनलाइन फॉर्म प्रस्तुत करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:-
★ सबसे पहले NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। |
★ उसके बाद “NVS Bharti 2024 अधिसूचना पीडीएफ” लिंक पर क्लिक करें और इसे ध्यान से पढ़ें। |
★ अब “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। |
★ सभी व्यक्तिगत और अन्य विवरण सावधानी से भरें। |
★ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें। |
★ जांचें कि सभी विवरण सही हैं या नहीं। |
★ अंत में ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें। |
★ सभी पंजीकरण विवरणों को नोट करें और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्रिंट करें। |