आर प्रगनानंद बायोग्राफी, उम्र, उपलब्धि, FIDE शतरंज वर्ल्ड कप फाइनल

आर प्रगनानंद बायोग्राफी: आर प्रगनानंद का पूरा नाम है रमेश बाबू प्रगनानंद। भारत के शतरंज खिलाडी आर प्रगनानंद (R Praggnanandhaa) शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी बन चुके है। Chess World Cup में शामिल होकर R Praggnanandhaa ने इतिहास रचा है क्योकि विश्वनाथन आनंद के बाद ऐसा करने वाले आर प्रगनानंद पहले भारतीय खिलाडी बन चुके है। महज 18 वर्ष की आयु में प्रगनानंद ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसी महान शख्सियत के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी इन्हे आदर्श मान कर जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

आर प्रगनानंद की और उपलब्धियों के बारे में बात करने से पहले जानते है कि प्रगनानंद कौन है, कहाँ रहते है और कैसे इस मुकाम पर पहुंचे है। आर प्रगनानंद का जन्म भारत के तमिलनाडु राज्य में हुआ है। वे मिडिल क्लास फॅमिली से सम्बन्ध रखते है। शतरंज के क्षेत्र में आर प्रगनानंद एक बड़ा नाम है। बहुत ही कम उम्र में प्रगनानंद ने बहुत उपलब्धिया हासिल की है, जिसके बारे में आगे बताया गया है।

R Praggnanandhaa Biography in Hindi

R Praggnanandhaa Biography in Hindi

नामआर प्रगनानंद
पूरा नामरमेश बाबू प्रगनानंद
पिता का नामरमेश बाबू
माता का नामनागलक्ष्मी
बहनवैशाली
जन्म तिथि05 अगस्त 2005
उम्र18 वर्ष
खेलशतरंज
कोचशतरंज खिलाड़ी आर.बी रमेश और एम.ए वेलायुधम
अवार्डअर्जुन पुरस्कार
धर्महिन्दू
कद4 फुट 5 इंच
वजन42 किलोग्राम
नागरिकताभारतीय
जन्म स्थानचेन्नई, तमिलनाडु
चर्चा में क्यों है?FIDE World Cup 2023 के फाइनल में जगह बनाई

आर प्रगनानंद फैमिली

आर प्रगनानंद के पिता का नाम रमेश बाबू है और इनकी माताजी का नाम नागलक्ष्मी है। प्रगनानंद से बड़ी उनकी एक बहन भी है जो कि एक शतरंज खिलाडी है। इनके पिता बैंक अधिकारी के पद पर कार्यरत है और माताजी ग्रहणी है। प्रगनानंद ने अपनी बड़ी बहन से ही शतरंज सीखा है। वैशाली लड़कियों में अंडर-12 और अंडर-14 में वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप जीत चुकी हैं।

R Praggnanandhaa family

आर प्रगनानंद की उपलब्धियां

  • सात वर्ष की उम्र में जीती वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप।
  • आठ वर्ष की उम्र में अंडर-8 टाइटल जीता।
  • दस वर्ष की उम्र में अंडर-10 टाइटल जीता।
  • दस वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रिय मास्टर बन गए।
  • आर प्रगनानंद दुनिया के पांचवे सबसे युवा खिलाडी है।
  • बारह वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर का ख़िताब जीता, ऐसा करने वाले वह दुनिया के सबसे कम उम्र के दूसरे खिलाडी थे।
  • 16 वर्ष की उम्र में मैगनस कार्लसन को 39 चाल में पहले हरा चुके है।

R Praggnanandhaa Ranking

World Ranking29th
Grandmaster (GM) Year2018
International Master (IM) Year2016
FIDE Master (FM) Year2013
FIDE Rating2707
Peak rating2618

R Praggnanandhaa on Social Media Platform

Facebook Link
Instagram Link
Twitter Link

FIDE World Cup 2023 (शतरंज विश्व कप)

अजरबेजान में FIDE World Cup 2023 (शतरंज विश्व कप) का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज विश्व कप 2023 में प्रगनानंद ने फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में स्थान हासिल किया है।फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया के नंबर वन खिलाडी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से था। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने फाइनल के टाईब्रेकर में आर प्रगनानंद को 1.5-0.5 से हरा दिया। Chess World Cup 2023 का फाइनल मुकाबला हार कर भी Praggnanandhaa ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है , वे विश्व में आज तक के सबसे कम उम्र के Fide विश्व कप उपविजेता बन गए हैं।

R Praggnanandhaa FIDE World Cup 2023

Leave a Comment